फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Security of businessmen dependent on home guards in the city

शहर में होमगार्डों के भरोसे कारोबारियों की सुरक्षा

Sun, 11 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Security of businessmen dependent on home guards in the city
गौतम शंकर सिंघल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। वेस्ट यूपी में सराफा कारोबारियों से लूटपाट और हत्या की वारदात के बाद शासन स्तर पर कारोबारियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। शहर में सराफा कारोबारियों की सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक हैं। अधिकांश कारोबारियों का कहना है कि उनकी सुरक्षा का जिम्मा सहारनपुर में होमगार्डों के कंधों पर है। पुलिस कर्मचारी थानों या चौकियों के आसपास ही तैनात रहते हैं या फिर जाम खुलवाने तक में उनकी मदद मिल पा रही है। खुद ही सीसीटीवी लगवाने पड़े हैं और गार्ड तक रखने पड़े हैं। अमर उजाला टीम ने शनिवार को सुरक्षा प्रबंधों का हाल जानने का प्रयास किया तो यह स्थिति सामने आई है। पेश है रिपोर्ट...।
विज्ञापन

रात में एक-दो चक्कर लगाती है पुलिस टीम
कोर्ट रोड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम शंकर सिंघल का कहना है कि तमाम दावों के बाद भी सराफा कारोबारियों की सुरक्षा अब भी खतरे में है। पुलिस टीमें रात के समय एक-दो चक्कर ही लगाती है। कोई घटना हो तो पुलिस टीम जांच पड़ताल करती है। बाद में फिर सब वैसे ही हो जाता है। सुरक्षा की चिंता के कारण ही रात में आठ बजे के बाद अधिकांश प्रतिष्ठान बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन

आत्मरक्षा के लिए प्राथमिकता से शस्त्र लाइसेंस दिलाएं
- सराफा कारोबारी अंकित जैन कहते हैं कि क्षेत्र में सराफा कारोबारियों के साथ लूटपाट और हत्या की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ऐसे में जिन कारोबारियों के पास शस्त्र लाइसेंस नहीं हैं। सराफा कारोबारियों को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता से दिलाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 से ज्यादा दुकानों की सुरक्षा का ठोस इंतजाम नहीं
पुराना सराफा बाजार के कारोबारी विपिन अग्रवाल कहते हैं कि यहां 300 से अधिक दुकानें हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कभी दो पुलिस वाले तो कभी होमगार्ड आते हैं। नियमित रूप से कोई गश्त नहीं। खुद ही गार्ड रखे हैं। खुद ही हूटर की व्यवस्था की है। सुरक्षा तब तक बेहतर नहीं होगी, जब तक जिला प्रशासन स्तर पर सहयोग नहीं मिलेगा।
पुलिस प्रशासन भी तो लगवाए सीसीटीवी
सराफा कारोबारी अर्चित जैन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था और बदमाशों को चिह्नित करने के लिए सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरों की ही जरूरत है। दुकानों से बाहर चौराहों, सड़कों या प्रमुख स्थलों पर सरकारी स्तर पर इसके इंतजाम नहीं किए गए। तनिष्क शोरूम में करोड़ों की डकैती और इसके बाद लगातार कई वारदात होने के बाद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाए हैं।

सराफा सहित अन्य कारोबारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन गंभीर है। पुलिस अधिकारियों के साथ थानों की पुलिस शाम के समय नियमित रूप से क्षेत्र में पैदल गश्त करती है। होमगार्डों को पुलिस टीमों के साथ सहायक के रूप में तैनात किया जाता है। व्यापारियों के साथ नियमित मीटिंग भी की जा रही हैं। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी, सहारनपुर।

अंकित जैन

अंकित जैन- फोटो : SAHARANPUR

अर्चित

अर्चित- फोटो : SAHARANPUR

विपिन अग्रवाल

विपिन अग्रवाल- फोटो : SAHARANPUR

घंटाघर पर तैनात होमगार्ड

घंटाघर पर तैनात होमगार्ड- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड़ ज्वैलर्स की दुकान पर तैनात होमगार्ड

कोर्ट रोड़ ज्वैलर्स की दुकान पर तैनात होमगार्ड- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड़ ज्वैलर्स की दुकान में लगे कैमरे

कोर्ट रोड़ ज्वैलर्स की दुकान में लगे कैमरे- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड़ स्थित ज्वैलर्स शौरूम

कोर्ट रोड़ स्थित ज्वैलर्स शौरूम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed