फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Section of natural hill removed on the elevated road.

Saharanpur News: एलिवेटेड रोड पर कच्चे पहाड़ का हिस्सा हटाया

Sun, 31 May 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 31 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Section of natural hill removed on the elevated road.
बिहारीगढ़। मानसून से पहले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड सड़क पर पहाड़ियों के स्थिरीकरण कार्य के लिए शनिवार को कच्चे पहाड़ के एक बड़े हिस्से को हटाया गया। इससे एक साइड की सड़क बिल्कुल अवरुद्ध हो गई। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर पहले ही एनएचएआई ने एक किमी के हिस्से पर आठ मई से डायवर्जन लागू कर रखा है। इसके चलते यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

एलिवेटेड सड़क पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। भारी मशीनरी लगा कर संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में कच्चे पहाड़ों की कटिंग और मलबा हटाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कॉरिडोर के उन हिस्सों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जहां बारिश के दौरान भूस्खलन और चट्टानें गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक ढीली चट्टानों और मलबे को पहले ही हटाया जा रहा है, ताकि मानसून के दौरान सड़क पर आवागमन प्रभावित न हो और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को दाईं ओर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है, जबकि देहरादून से सहारनपुर आने वाले वाहन पुराने मार्ग से गुजर रहे हैं। कार्यस्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और यातायात संचालन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में पहाड़ों से मलबा और पत्थर गिरने के कारण यातायात प्रभावित होता है। कई बार लंबा जाम लगने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए इस बार मानसून से पहले ही जोखिम वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर पहाड़ों की कटिंग और ढलानों को सुरक्षित करने का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed