फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Secondary school session will be late

लेट होगा माध्यमिक विद्यालयों का सत्र

Tue, 01 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Secondary school session will be late
लेट होगा माध्यमिक विद्यालयों का सत्र
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना संक्रमण और विधान सभा चुनाव की वजह से इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं देरी से शुरू होंगी, जिनकी तिथि भी जारी नहीं की गई है। अधिकारी परीक्षाएं अप्रैल में होने की उम्मीद जता रहे हैं। ऐसे में माध्यमिक विद्यालयों का सत्र लेट होने की आशंका है।
विद्यालयों में सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से होती है। इससे पहले दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न करा ली जाती हैं, लेकिन इस बार पहले कोरोना की तीसरी लहर आ गई। जनवरी माह में बीते वर्ष के जनवरी माह की तुलना में छह से सात गुना अधिक मरीज मिले। जिसकी वजह से शिक्षण संस्थाओं को बंद कर देना पड़ा। फरवरी में कोरोना हल्का हुआ तो विधान सभा चुनाव आ गए। ऐसे में बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो सकी, जबकि पूर्व के वर्षों में यूपी बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह में शुरू हो जाती थी। लेकिन इस बार परीक्षाएं अप्रैल के पहले सप्ताह तक शुरू होने की संभावना शिक्षा अधिकारी जता रहे हैं। हालांकि अभी तक परीक्षाओं की तिथि जारी नहीं हो सकी है। चूंकि अप्रैल माह में विद्यालयों में परीक्षाएं चलेंगी। ऐसे में एक अप्रैल से सत्र शुरू हो पाना संभव नजर नहीं आ रहा है। परीक्षाओं की वजह से अन्य कक्षाओं की पढ़ाई भी लेट शुरू होने वाले सत्र के साथ ही हो सकेगी।
विज्ञापन

15 जनवरी को पूरा हो चुका है कोर्स
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ, दस 11 और 12 के पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए 15 जनवरी की तिथि जारी की थी। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में पाठ्यक्रम निर्धारित समय पर पूरा कराया जा चुका है। उसके बाद रिविजन भी हो चुका है। कुछ विद्यालय अब भी रिविजन करा रहे हैं। इसके अलावा विभाग ने विद्यार्थियों की मदद के लिए विषय विशेषज्ञों के मोबाइल नंबर भी हेल्पलाइन के तौर पर जारी किए हैं। इतना ही नहीं प्री बोर्ड परीक्षाएं भी कराई जा चुकी हैं। यानी विद्यालय और विद्यार्थी फाइनल परीक्षाओं के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

235 विद्यालयों के 67,313 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के कुल 235 विद्यालय हैं, जिनमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालय शामिल हैं। इनमें 56 राजकीय, 81 एडेड और शेष वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में दसवीं और 12वीं के पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 67,313 है, जिन्होंने इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा के लिए 101 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी तक बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि परीक्षाएं अप्रैल माह के पहले सप्ताह तक शुरू हो जाएंगी। यदि परीक्षाएं अप्रैल में होंगी तो निश्चित रूप से सत्र लेट तो होगा ही, लेकिन यह स्थिति पूरे प्रदेश की है।
- रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed