फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Secondary school preparing for practical examinations

प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी में जुटे माध्यमिक विद्यालय

Sat, 12 Feb 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Secondary school preparing for practical examinations
एसएएम इंटर कॉलेज की लेब - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह या फिर मार्च के पहले सप्ताह में हो सकती हैं। ऐसे में माध्यमिक विद्यालयों के स्तर से तैयारी तेज कर दी गई है। कैमिस्ट्री और फिजिक्स आदि की लैब में संसाधन जुटाए जा रहे हैं, जिससे प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को किसी प्रकार की समस्या ना आए।
विज्ञापन

एसएएम इंटर कॉलेज के कैमिस्ट्री के प्रवक्ता फरहत मियां ने बताया कि कैमिस्ट्री की लैब में प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए जरूरी सभी कैमिकल और सामान उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि लैब में साफ-सफाई कराई जा रही है, जिससे प्रयोगात्मक परीक्षा के समय किसी प्रकार की असुविधा परीक्षार्थियों को ना हो। प्रवक्ता ब्रिजेश पुंडीर ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि चुनाव के बाद कभी भी जारी हो सकती है। ऐसे में कॉलेजों के स्तर से तैयारी पूर्ण की जा चुकी है। एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर कॉलेज स्तर से तैयारी पूरी है। कॉलेज तिथि घोषित होने के इंतजार में हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी ने बताया कि उनकी लैब पहले से तैयार है। लगातार प्रयोग किए भी जाते रहे हैं। अब प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर तैयारी पूरी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर विभाग और विद्यालयों के स्तर से तैयारी पहले ही पूर्ण है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की अभी तिथि नहीं आई है। जब भी होंगी विभाग और विद्यालय अपने स्तर से तैयार हैं। परीक्षार्थियों से अपील है कि वह अपनी तैयारी पूर्ण रखें, जिससे परिणाम और बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक

एसएएम इंटर कॉलेज लेब में लाया गया केमिकल दिखाता शिक्षक

एसएएम इंटर कॉलेज लेब में लाया गया केमिकल दिखाता शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed