{"_id":"68fd20b1f4b65413360a5998","slug":"seats-vacant-in-special-trains-delays-increasing-problems-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-161552-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली, देरी बढ़ा रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली, देरी बढ़ा रही परेशानी
Sun, 26 Oct 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे की ओर से त्योहारों में चलाई गई स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं। यह ट्रेनें समय पर नहीं पहुंचने से यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। शनिवार को दो स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन से चार घंटे लेट पहुंची। ऐसे में यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन से अप-डाउन में 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें 40 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। त्योहारों की वजह से नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ी। हालत यह रही कि यात्रियों को उनमें बैठने के लिए सीट तक नहीं मिली। सबसे खराब हालत अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस की रहती है। इस ट्रेन के शौचालय में भी बैठकर यात्री सफर करते हैं। इसी राहत देने के लिए रेलवे ने 04657 कटिहार-लुधियाना और 04503 पटना-चंडीगढ़ त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई।
राहत की बात यह है कि स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं लेकिन लेटलतीफी से यात्रियों को दो-चार होना पड़ता है। शनिवार को कटिहार-लुधियाना साढ़े तीन घंटे और पटना-चंडीगढ़ स्पेशल तीन घंटे की देरी से आई। इसके अलावा नियमित दिल्ली-अंबाला कैंट इंटरसिटी भी दो घंटे की देरी से पहुंची। शालीमार और हेमकुंड एक्सप्रेस अभी निरस्त चल रही है। यह दोनों ट्रेनें मेरठ, दिल्ली और रुड़की, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए महत्वपूर्ण हैं।