{"_id":"690cd62ebdaa31680804264a","slug":"search-continues-for-youth-missing-for-three-days-case-filed-against-five-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-162427-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीन दिन से लापता युवक की तलाश जारी, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीन दिन से लापता युवक की तलाश जारी, पांच पर केस
Thu, 06 Nov 2025 10:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
शेखपुरा निवासी अमजद के शव को ढमोला नदी में ढूंढते ग्रामीण और पुलिस
सहारनपुर। तीन दिन से लापता युवक का बृहस्पतिवार को भी कोई पता नहीं चला। दिनभर गोताखोर शेखपुरा कदीम स्थित ढमोला नदी में तलाशते रहे। जेसीबी भी लगाई गई। इस मामले में पुलिस ने गांव की दंपती समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी अमजद तीन नवंबर से लापता है। पीड़ित के भाई अशरफ ने तहरीर दी थी कि फरमान ने उसके भाई अमजद को अपने घर पर बुलाया था। यह दोनों एक साथ मजदूरी करते थे। आरोप लगाया कि फरमान ने उनके भाई अमजद की हत्या कर दी है। इसके बाद उस को ठिकाने पर लगाया।
पुलिस ने इस मामले में तीन दिन पहले आरोपी फरमान को हिरासत में लिया। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में अमजद हत्या कर शव को ढमोला नदी में फेंका। लापता अमजद की खोज दूसरे दिन भी ढमोला नदी में जारी रही।
विज्ञापन
जेसीबी और सरखड़ी खुमार से गोताखोरों ने नदी में तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस मामले में पुलिस ने हत्या के उद्देश्य से अपहरण करने की धाराओं में फरमान, उसकी पत्नी रुखसार, सलीम, शमीम समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।