{"_id":"629a506e6d0353692f69915c","slug":"sdm-warns-shopkeepers-to-remove-encroachment-saharanpur-news-mrt59141675","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए चेताया
विज्ञापन
नानौता में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देती एसडीएम
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर )। एसडीएम रामपुर मनिहारान ने शुक्रवार को नगर में पहुंचकर सड़क किनारे के अतिक्रमण को नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने नगर के देवबंद मार्ग पर स्थित तांगा स्टैंड को हटाने के निर्देश दिए।
एसडीएम संगीता राघव, नगर पंचायत ईओ बृजेंद्र चौधरी और थाना पुलिस के साथ नगर के संजय चौक पर पहुंची। जहां एसडीएम ने नगर के गंगोह- देवबंद, सहारनपुर -दिल्ली रोड स्थित दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी दुकानदार का सामान दुकान के बाहर बने नाले की दीवार से आगे नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं यदि किसी भी व्यक्ति का वाहन सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ा हुआ पाया गया तो दुकानदार इसकी सूचना थाना पुलिस को देगा अन्यथा कार्रवाई होने पर इसकी जिम्मेदारी दुकानदार की भी होगी। उन्होंने नगर पंचायत अधिकारियों को कहा कि बिना किसी दबाव के अतिक्रमण करने वाले का तुरंत चालान काटा जाए, लेकिन साथ ही किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न न किया जाए।
इस दौरान एसडीएम द्वारा नगर के देवबंद रोड पर बने तांगा स्टैंड का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह लोनिवि की जगह है। आज के बाद यहां कोई तांगा खड़ा नहीं होगा, यदि किसी को तांगा खड़ा करना ही है तो वह दिल्ली मार्ग स्थित फल मंडी की जगह पर खड़ा कर सकता है।