फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDM found flaws in inspection, report sent to officers

एसडीएम को निरीक्षण में मिलीं खामियां, अफसरों को भेजी रिपोर्ट

Sun, 17 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
SDM found flaws in inspection, report sent to officers
ेहट के राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में स्थित अनुसूचित जाति के छात्रावास के निरीक्षण के दौरान - फोटो : SAHARANPUR
बेहट/छुटमलपुर (सहारनपुर)। एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने बेहट एवं छुटमलपुर के भैसराऊ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों, बेहट में अनुसूचित छात्रावास, नारी निकेतन छुटमलपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों एवं अनुसूचित छात्रावास में स्थिति सही नहीं पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की और उनके द्वारा संबंधित विद्यालयों के खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की गई।
विज्ञापन

एसडीएम देवेंद्र पांडेय शनिवार को सबसे पहले बेहट के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे। यहां पर कोई भी महिला कर्मचारी एवं प्रधानाचार्य मौके पर उपस्थित नहीं मिले। महिला गार्ड भी ड्यूटी से नदारद थी। उन्हें दूरभाष पर प्रधानाचार्य ने बताया, कि वह किसी कार्य से बाहर हैं। एसडीएम ने प्रधानाचार्या को खाने की गुणवत्ता सुधारने की हिदायत दी। इसके बाद उन्होंने राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में बने अनुसुचित महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान 41 छात्राओं में से मात्र 19 छात्राएं ही उपस्थित मिली। इस पर छात्रावास अधीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया, कि छात्राएं परीक्षा के समय आ जाती है। उन्होंने लड़कियों का विद्यालय होने के बावजूद भी सुरक्षा के कोई खास प्रबंध होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधीक्षिका से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा। यहां के बाद उन्होंने छुटमलपुर स्थित नारी निकेतन का निरीक्षण किया। यहां सभी व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। इसके बाद उनके द्वारा भैसराऊ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने इंचार्ज प्रधानाचार्या ललिता देवी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी। कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, शीघ्र ही छात्राओं को सर्दी की ड्रेस वितरित करें। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सुपरवाइजर शोभा रानी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन सैनी, लेखपाल अन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed