फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   sda team sealed illigal shops

सहारनपुर के रायवाला में एसडीए टीम ने अवैध रूप से निर्मित दुकानें सील कीं

Sat, 20 Apr 2019 11:45 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Sat, 20 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
sda team sealed illigal shops
रेलवे स्टेशन तिराहे पर बंद दुकानें - फोटो : सांकेतिक फोटो
सहारनपुर। शहर भर में अवैध निर्माणों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रिहायशी के साथ ही व्यवसायिक निर्माण लगातार चल रहे हैं। खास बात यह है कि निर्माण पूर्ण होने के बाद विभाग को कार्रवाई करने की सूझती है। शनिवार को भी प्राधिकरण की टीम ने रायवाला क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई जा रही दुकानें सील कीं। 
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुखलाल भारती ने बताया कि रायवाला क्षेत्र में जेबीएस कन्या इंटर कॉलेज की बगल में तीन लोगों के द्वारा व्यवसायिक निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें दुकानें बनाई जा रही हैं। स्थलीय निरीक्षण में स्वीकृत मानचित्र नहीं मिला, जिसकी वजह से निर्माण अवैध प्रतीत होता है। निर्माण को सील करने के लिए 20 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी। शनिवार को टीम को मौके पर भेजकर निर्माण को सील करा दिया गया है। प्राधिकरण की टीम के साथ कोतवाली मंडी की पुलिस भी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed