{"_id":"5fc533118ebc3e9b8d708e0f","slug":"scooter-rider-arrested-with-young-man-saharanpur-news-mrt513452964","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहों के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध असलहों के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
स्कूटी सवार युवक असलहे के साथ गिरफ्तार
नागल। पुलिस ने रविवार की रात स्कूटी सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास देसी पिस्टल, मैगजीन व 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि रात करीब 9 बजे सूचना पर एसआई प्रेमपाल सिंह धामा टीम के साथ गांव पनियाली कासिमपुर पहुंचे, जहां गांव के बाहर स्कूटी पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से देसी पिस्टल, मैगजीन एवं 10 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान सचिन पुत्र राजेंद्र, अर्पित जैन पुत्र अनुज जैन निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर के रूप में की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।