{"_id":"620bef4065800b7b3043a569","slug":"schools-up-to-class-viii-will-open-from-tomorrow-saharanpur-news-mrt5771015137","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जाने की तैयारी में जुटे नौनिहाल, कल से चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जाने की तैयारी में जुटे नौनिहाल, कल से चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्ले स्कूल से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन कल से होगा। हालांकि प्रदेश में आठवीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालय 14 फरवरी से खुल चुके हैं। सहारनपुर में 14 फरवरी को मतदान था, ऐसे में विद्यालय नहीं खोले जा सके। इसके बाद 15 और 16 फरवरी को भी अवकाश होने की वजह से सहारनपुर में कक्षाओं का संचालन 17 फरवरी से होगा।
कोरोना की तीसरी लहर की वजह से छोटी कक्षाओं का भौतिक रूप से संचालन करीब पौने दो माह से बंद है। बीते करीब 15 दिन से कोरोना संक्रमण के कम होने की वजह से प्रदेश सरकार ने विद्यालयों में भौतिक रूप से कक्षाओं का संचालन करने की अनुमति दी है। कक्षा नौ और उससे ऊपर की कक्षाओं का संचालन करीब दस दिन पहले कर दिया गया था। अब सरकार ने प्ले स्कूल से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं का भी भौतिक रूप से संचालन करने के आदेश दिए हैं। 14 फरवरी से विद्यालय खोले जा चुके हैं, लेकिन सहारनपुर में 14 फरवरी केे मतदान, 15 फरवरी को अवकाश और 16 फरवरी को संत रविदास जयंती के अवकाश की वजह से अभी तक कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका है। ऐसे में यहां आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन 17 फरवरी से होगा। विद्यालय और अभिभावकों के साथ ही बच्चे भी कक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। माताएं बच्चों के स्कूल बैग, यूनिफार्म, टिफिन आदि चीजों को दुरुस्त करने में जुटी हैं, जिससे पहले दिन विद्यालय भेजने में कोई परेशानी ना आए।
कोविड दिशा निर्देशों का करना होगा पालन
विद्यालयों को कोविड से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। इसके लिए गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा कक्षाओं में विशेष सफाई और सैनिटाइजेशन, शौचालयों और पेयजल के प्वाइंट्स पर विशेष सफाई आदि कराने को कहा गया है। इसके अलावा विद्यालय परिसर में छात्रों के साथ ही शिक्षक और कर्मचारी बिना मास्क के नहीं रहेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
विज्ञापन
सभी बोर्ड के आठवीं तक के विद्यालयों में 14 फरवरी से भौतिक रूप से पठन पाठन शुरू हो चुका है। सहारनपुर में 14 फरवरी में मतदान की वजह से कक्षाएं नहीं चली। 15 और 16 फरवरी को अवकाश है। ऐसे में सहारनपुर में 17 फरवरी से कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन होगा। विद्यालयों को कोविड दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। - अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।