फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   School operators going through financial crisis

आर्थिक तंगी से गुजर रहे विद्यालय संचालकों का धरना

Mon, 12 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
School operators going through financial crisis
धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन करते मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के शिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। करीब सात माह से विद्यालय बंद होने के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहे विद्यालय संचालकों ने सोमवार को धरना दिया। प्रदेश सरकार से आर्थिक पैकेज और नर्सरी से 12वीं तक के लिए विद्यालय खोलने की मांग की गई।
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ की ओर से हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर आयोजित धरने में प्रदेशाध्यक्ष पवन सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन को वित्त विहीन विद्यालयों की ओर ध्यान देना चाहिए। सात माह से विद्यालय नहीं खुले हैं। ऐसे में अभिभावक फीस नहीं दे रहे हैं। इसके कारण शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से उनके परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। विद्यालय संचालकों के भी हाथ खाली हैं। उन्होंने सरकार से शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन के लिए आर्थिक पैकेज देने की मांग की। साथ ही नर्सरी से 12वीं तक के लिए विद्यालय खोलने की अनुमति देने की भी मांग उठाई। जिलाध्यक्ष कृष्णमोहन मिश्रा ने गत वर्ष का रुका हुआ त्रिभाषा वेतन और उर्दू शिक्षकों का वेतन जारी करने की मांग की। धरने में देशबंधु शर्मा, बलवीर सैनी, विकास पंवार, प्रीतम सिंह, ओमपाल सैनी, बलवीर यादव, राजेश सैनी, संजय चौहान, दुर्गा प्रसाद, सतीश शर्मा, रविंद्र पंवार, यामीन इदरीशी, अजय रावत, हेमंत अरोड़ा, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed