फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   School operator shot dead in Gagalhedi

गागलहेड़ी में स्कूल संचालक की गोली मार कर हत्या

Thu, 16 Jun 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
School operator shot dead in Gagalhedi
अनिल शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। गागलहेड़ी कस्बे में घर से बाजार जा रहे स्कूल संचालक मास्टर अनिल शर्मा की सरेशाम बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने अपनी पुत्रवधू और उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गागलहेड़ी कस्बे की धर्मवीर कॉलोनी में सनराइज स्कूल के संचालक मास्टर अनिल शर्मा (52) पुत्र अशोक शर्मा रहते थे। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अनिल शर्मा पैदल ही अपने घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। घर से केवल 200 मीटर ही चले थे कि बाइक पर सवार दो युवकों ने बीच रास्ते में रोक कर उन्हें पीछे से पीठ में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही अनिल शर्मा लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़े। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। घायल अवस्था में उन्हें निजी चिकित्सक को दिखाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफी देर से एक बाइक सवार नकाबपोश दो युवक गली के बार-बार चक्कर काट रहे थे। जैसे ही अनिल शर्मा घर से निकल कर बाजार की तरफ चले हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। हमलावरों ने दो फायर किए। इसके बाद वो फरार हो गए। सूचना के बाद सीओ सदर नीरज सिंह और थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी आशा ने बताया कि उनके इकलौते बेटे का अपनी पत्नी के साथ पिछले चार साल से विवाद चल रहा है। पुत्रवधू अपने मायके पर रह रही है। इसका मुकदमा भी न्यायालय में चल रहा है। उन्होंने अपनी पुत्रवधू और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर नीरज सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके जल्द हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की भीड़

हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed