फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sawan faded, reduced enclosure and sale of goods

सावन हो रहा फीका, घटी घेवर और सामान की बिक्री

Mon, 13 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sawan faded, reduced enclosure and sale of goods
सहारनपुर। कोरोना काल ने सावन माह को भी फीका कर दिया गया है। क्योंकि, इस माह तीज का त्योहार होने की वजह से घेवर एवं सिंधारे के सामान की बिक्री खूब होती थी, लेकिन इस बार 70 बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। इसको लेकर व्यापारी भी चिंतित नजर आ रहे हैं। कपड़े कारोबार में भी कमी आई है।
विज्ञापन

सावन माह में धरती हरी-भरी हो जाती है। इसी माह जहां भगवान शंकर और मां पार्वती की आराधना होती है, वहीं हरियाली तीज पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाता है। विवाहिताओं के घर उनके मायके वाले सिंधारे का सामान भेजते हैं, जिनमें घेवर की मिठाई मुख्य होती है। इसके अलावा सौंदर्य प्रसाधन का सामान जैसे, चूड़ी, बिंदी, लिपस्टिक, सिंदूर, मेंहंदी, क्रीम और कपड़े आदि भी भेजे जाते हैं। पूरे माह यह सिलसिला चलता है, लेकिन इस बार कोरोना काल होने की वजह से इन सामानों की बिक्री में भारी गिरावट आई है। घेवर और सौंदर्य प्रसाधन के सामान की बिक्री बेहद कम हो रही है।
विज्ञापन

लोगों में कोरोना का खौफ
सहारनपुर। घंटाघर के कारोबारी सम्राट और चौक फव्वारा के मिठाई व्यापारी गुलशन कहना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा बिक्री 30 प्रतिशत ही रह गई है। बीते वर्ष तक आर्डर पर भी घेवर तैयार किया जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कोरोना का खौफ लोग में दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब होता था सौंदर्य प्रसाधन के सामान की बिक्री
सहारनपुर। चौकी सराय के सौंदर्य प्रसाधन सामान के कारोबारी मोहम्मद तारिक और चांद मियां का कहना है कि सावन माह में खूब बिक्री होती थी। खासकर तीज को लेकर सौंदर्य प्रसाधन का सामान बिकता था, लेकिन इस बार दुकानों पर ग्राहक नहीं है। लोग खरीदारी नहीं कर रही हैं। रायवाला के कपड़ा कारोबारी बिट्टू मिगलानी का कहना है कि कपड़े के कारोबार में पूरे कोरोना काल से ही कमी आ है। वर्तमान में कारोबार बहुत कम रह गया है।

कपड़ा व्यापारी बिट्टू मिगलानी

कपड़ा व्यापारी बिट्टू मिगलानी- फोटो : SAHARANPUR

सौंदर्य प्रसाधन कारोबारी मोहम्मद तारिक

सौंदर्य प्रसाधन कारोबारी मोहम्मद तारिक- फोटो : SAHARANPUR

मिठाई कारोबारी सम्राट

मिठाई कारोबारी सम्राट- फोटो : SAHARANPUR

घेवर (फाइल फोटो)

घेवर (फाइल फोटो)- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed