फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Save yourself and save your life

खुद भी बचे और जीवन को भी बचाएं

Thu, 05 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Save yourself and save your life
सहारनपुर के स्टार पेपर मिल में सेफ्टी दिवस पर महाप्रबंधक कर्मियों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्टार पेपर मिल में 49 वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सेफ्टी सर्किल और अन्य कर्मचारियों को कारखाने के अंदर और बाहर असुरक्षित कार्यप्रणाली के बारे में अहम जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि आपात स्थितियों से खुद को बचाना है और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कैसे कम करना है।
विज्ञापन

स्टार पेपर मिल में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक वर्क्स आईजे सिंह ने कारखाने में सुरक्षा को लेकर अहम जानकारी दी। कहा कि कारखाने में ही नहीं जीवन में भी सुरक्षित रहने के कई उपाय हैं। जिसे प्रमुखता से लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सेफ्टी अधिकारी अभयेंद्र लोहाण ने कहा कि सुरक्षा का महत्व हर क्षेत्र में है। कहा कि सभी विभाग के कर्मचारियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि अपने कार्यस्थल की गृह व्यवस्था अच्छी बनाने में सहयोग करे। जिससे कार्य स्थल पर अच्छा एवं दुर्घटना मुक्त वातावरण बन सके। कहा कि कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार संस्था की ओर से दिए गए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग जरूर करना चाहिए। जिससे दुर्घटनाओं को शून्य करने में मदद होगी। सेफ्टी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारी और परिवारजनों ने भाग लिया। सेफ्टी प्रतियोगिता के तहत निबंध, पोस्टर, कविता एवं स्लोगन कराया गया। सेफ्टी सर्किल को सर्वाधिक पुरस्कार मिले। इस दौरान महाप्रबंधक मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed