{"_id":"61be27ff179e1820551e2d2a","slug":"sat-on-indefinite-dharna-in-support-of-demands-saharanpur-news-mrt56959318","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सकों का धरना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्सकों का धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु चिकित्सकों का धरना, प्रदर्शन
- मांगों के समर्थन मेें अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ लखनऊ के आह्वान पर जिले के पशु चिकित्सकों ने पशु चिकित्सालय सदर मंडी समिति पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। पशु चिकित्सकों की मांग है कि सरकार ने चार साल पहले मेडिकल के समान पेरेटी दिए जाने का समझौता किया था, मगर अभी तक पशु चिकित्सकों को पांचवें और छठे वेतन आयोग की संस्तुति के बावजूद एलोपेथिक चिकित्सकों की भांति डायनेमिक एसीपी और एनपीए नहीं दिया जा रहा है।
जनपद इकाई अध्यक्ष डॉ. प्रमोद उपरवाल और महामंत्री डॉ संजय चतुर्वेदी ने कहा कि मांग पूरी न होने पर उन्हें आंदोलन पर मजबूर होना पड़ा है। धरना जारी रहेेगा तथा 20 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले धरना, प्रदर्शन में भी यहां के डॉक्टर प्रतिभाग करेंगे। धरना प्रदर्शन में डॉ. सुभाष मलिक, डॉ. सुनील तोमर, डॉ. सुनील दत्त, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. मनीष वर्मा, डॉ.अखिलेश गुप्ता, डॉ.आलोक सहरावत, डॉ. अजय यादव, डॉ. अनिल यादव आदि चिकित्सक शामिल रहे।