फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sardar Patel is our role model, not Jinnah: Imran Masood

जिन्ना नहीं, सरदार पटेल हैं हमारे आदर्श: इमरान मसूद

Tue, 25 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel is our role model, not Jinnah: Imran Masood
सहारनपुर। पूर्व विधायक और हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर सपा में आए वरिष्ठ नेता इमरान मसूद ने कहा कि हमारे आदर्श जिन्ना नहीं बल्कि सरदार पटेल हैं। यदि जिन्ना हमारे आदर्श होते तो हम भी आज पाकिस्तान में होते। हम जिन्ना को देश के बंटवारे का गुनहगार मानते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में नामांकन करने वाले सपा प्रत्याशियों के समर्थन में आए इमरान मसूद भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि जिन्ना की मूर्ति हम नहीं, वो लगाएंगे जिन्होंने मुस्लिम लीग के साथ मिलकर बंगाल में सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के आदर्श श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मुस्लिम लीग के साथ मिलकर 12 दिसंबर 1941 में बंगाल में सरकार बनाई थी। जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री थे। इसके अलावा उन्होंने सरहदी सूबे और सिंध में भी सरकार बनाई थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर अराजक तत्वों से सख्ती के साथ निपटना चाहिए। प्रियंका गांधी के सीएम पद के चेहरा संबंधी एक सवाल पर उन्हें कन्नी काटते हुए सिर्फ इतना कहा कि वे उनका बेहद सम्मान करते हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। इसमें हिन्दुस्तान और पाकिस्तान की बात नहीं होनी चाहिए। पाकिस्तान तो खुद बर्बादी के कगार पर खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed