फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sanjay Walia and Arvind Paliwal quit Congress

संजय वालिया और अरविंद पालीवाल ने कांग्रेस छोड़ी

Fri, 28 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Walia and Arvind Paliwal quit Congress
कांग्रेस छोड़ने पर शारदा नगर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते संजय वालिया - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राजीव गांधी पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय वालिया एवं एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी पर पार्टी को बेचने का आरोप लगाते कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

राजीव गांधी पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय वालिया ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में यह जानकारी दी। आरोप लगाया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली एवं प्रदेश प्रभारी संजीव शर्मा ने दूसरे दलों के लोगों से साठगांठ कर सभी सीटों पर कमजोर प्रत्याशी उतारने काम किया गया है। संजय वालिया ने कहा कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की पूरी तरह अपेक्षा की जा रही है, इसी कारण मान सम्मान की खातिर पार्टी को जनपद में चलाने वाले कार्यकर्ता कांग्रेस को छोड़ रहे है। कांग्रेस एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरविंद पालीवाल ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में निष्ठावान होकर कार्य कर रहे हैं और जब पार्टी में मान सम्मान देने की बात आई तो पैराशूट से आई उम्मीदवार को उम्मीदवार बना दिया गया जो कार्यकर्ता की उपेक्षा है। कांग्रेस में अब अवसरवादी लोगों की जरूरत है और कार्यकर्ताओं की कोई आवश्यकता नहीं है, इसी कारण वह अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय के बाद ही अगले कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed