फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sanitization in nine wards including Containment Zone

कंटेनमेंट जोन सहित नौ वार्डों में सैनिटाइजेशन

Tue, 13 Apr 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sanitization in nine wards including Containment Zone
खुमरान पुल पर कोविड़ को लेकर बैठक करते पार्षद के साथ बैठक करते निगम अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर निगम ने सोमवार को सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। कंटेनमेंट जोन सहित कुल नौ वार्डों में सड़कों और मोहल्लों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन के नेतृत्व में सोमवार को करीब एक दर्जन वाहनों का काफिला कोर्ट रोड की दोनों साइडों और नवीन नगर वार्ड 16 सहित की अनेक कॉलोनियों में सैनिटाइजेशन किया गया। कलक्ट्रेट, निर्वाचन कार्यालय, ट्रेजरी, ऑफिसर कॉलोनी व कमिश्नर आवास को भी सैनिटाइज किया। उधर, अंजलि विहार, पेपर मिल रोड, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, प्रद्युमन नगर, न्यू पटेल नगर, शारदा नगर, खलासी लाइन, मिशन कंपाउंड आदि में भी अभियान चला। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हर रोज नौ वार्डों को सैनिटाइज करने के क्रम में सोमवार को वार्ड 23, 24, 06, 07, 40, 52, 53, 38 व 13 में सैनिटाइजेशन किया गया है। नगरायुक्त ने कहा कि कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए सैनिटाइजेशन और सफाई बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सैनिटाइजेशन के साथ ही चूना, ब्लीचिंग पाउडर व एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जाए। उन्होंने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निगरानी समिति की बैठक की
सहारनपुर। कोरोना पर अंकुश के लिए नगर क्षेत्र में निगरानी समितियों को सक्रिय किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को वार्ड 47 में पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। टिंकू अरोड़ा ने समिति सदस्यों खासकर आंगनबाड़ी और आशाओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए। बाहर से वार्ड में आकर रहने वालों की तुरंत सूचना उन्हें या फिर निगम को देने को कहा गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने कहा कि कोरोना बढ़ने की वजह लोगों की नासमझी भी है। लोगों को चाहिए कि बेवजह घर से बाहर ना निकले। भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचे। कोविड-19 से बचाव की शर्तों का पालन करें। बैठक में सिविल डिफेंस से संजय गोयल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम रानी, आशा दर्शना, सुनील गुप्ता, प्रवेश कुमार, सुनील कुमार, एनएल कुशवाह आदि मौजूद रहे।

कोर्ट रोड पर कचहरी के निकट बाजारों को सैनेटाइज करते नगर निगम के वाहन

कोर्ट रोड पर कचहरी के निकट बाजारों को सैनेटाइज करते नगर निगम के वाहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed