फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sampling will go on special campaign till 30 November

30 नवंबर तक सैंपलिंग को चलेगा विशेष अभियान

Thu, 19 Nov 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sampling will go on special campaign till 30 November
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 की सैंपलिंग के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस पर सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने 30 नवंबर तक विशेष अभियान के लिए अलग अलग तारीख तय की है। यह निर्णय कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर लिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक दिन विभिन्न समूह के लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 व 21 नवंबर को शहर की मलिन बस्तियों में, 22 नवंबर को स्थायी जेल व अस्थायी जेल, 23 नवंबर को बाल सुधार गृह, बालिका सुधार गृह आदि, 24 नवंबर को वृद्धाश्रम व नारी निकेतन, 25 नवंबर को रेहड़ी-पटरी के दुकानदार, 26 नवंबर को स्कूल 9 वीं व 12 वीं तथा स्टाफ, 27 नवंबर को सरकारी व प्राइवेट कार्यालय, 28, 29 व 30 नवंबर को बाजारों में, रैंडम सैंपलिंग की जाएगी। चिह्नित समूहों से अपील है कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वेच्छा से अधिक से अधिक जांच कराकर कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण पाने में सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन

यह उपाय हैं जरूरी
- बार-बार हाथ धोने की आदत डालें। एक दूसरे के मुंह की तरफ छींकने, खांसने से बचें, नाक मुंह पर कपड़ा/टीशू पेपर रखकर छींकने एवं खांसने की आदत डालें
- कपडे़ को डिटरजेंट से धोएं, एवं धूप में सुखाएं दूसरे कपड़ों से अलग रखें, फ्लू होने की स्थिति में घर पर आराम करें तथा वार्तालाप के समय दो गज की दूरी अवश्य बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भीड़ भाड़ वाले स्थानों जैसे मॉल्स, सिनेमाघर, पार्क, रेलवे स्टेशन, मेले, पार्टी, होटल आदि में न जाएं। अनावश्यक यात्रा न करें।
- कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से बचें। जुकाम, खांसी, बुखार हो बिना मास्क या रुमाल के उसके करीब न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed