फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Samajwadi Party's district executive declared

समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित

Fri, 04 Sep 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party's district executive declared
सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में सपा की नवनिक्त कार्यकारणी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने जिला कार्यकारिणी, विभिन्न प्रकोष्ठों, विधानसभा क्षेत्र एवं ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा की है।
विज्ञापन

जिसमें शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में सपा जिलाध्यक्ष ने फरहाद आलम गाडा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एहतेशाम गाडा को महासचिव, राजवीर यादव को कोषाध्यक्ष, प्रवीन बांदूखेडी को अपना प्रतिनिधि, अफजाल खान, चौधरी अब्दुल गफूर, धनीराम प्रधान, टिंकू अरोडा, गुरूप्रीत सिंह, उदयवीर कश्यप, तौफीक जग्गी, अच्छन यादव, चंद्रपाल सिह, मैनपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। कुलदीप यादव, राव मसरूर राणा, घनश्याम सैनी, डॉ. अजीत सिंह, कृष्णपाल प्रधान, ठाकुर श्यामवीर सिंह, कृष्णकांत उर्फ बिट्टू, मनोज पांचाल, मोहित कश्यप, रजनीश प्रजापति, रणवीर सिंह, अजय कुमार, मुनव्वर हसन, मौहम्मद राशिद मलिक, अरशद चौधरी, मोहम्मद सउद, मुकेश शर्मा, रमेश पंवार, प्रदीप चौधरी एवं नवीन बाल्मीकि को जिला सचिव नियुक्त किया है। जबकि राव वजाहद को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

आकाश पंवार को एससी/एसटी प्रकोष्ठ, अमित गुर्जर को सपा युवजन सभा, जयवीर सिंह को अधिवक्ता सभा, राम आशीष यादव को मजदूर सभा, महताब अली को शिक्षक सभा व राव मसीउल्ला को अल्पसंख्यक सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है। राजेश शर्मा को गंगोह विधानसभा, देवेंद्र उर्फ पप्पू को नकुड विधानसभा, सतनाम सिंह को रामपुर मनिहारान विधानसभा, रागिब अली को बेहट विधानसभा, राजिक अली को सहारनपुर देहात विधानसभा, नरेंद्र सिंह को देवबंद विधानसभा और परीक्षित सिंह को सहारनपुर नगर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा अफसर को रामपुर मनिहारान,शाहनवाज मलिक को बलियाखेडी, मौहम्मद अहतेशाम को नागल, सुमित त्यागी को देवबंद, पिंटू प्रधान को नानौता, रिफाकत प्रधान को गंगोह, सतीश प्रधान को नकुड़, दिनेश चौधरी को साढौली कदीम, मंसूब मलिक को मुजफ्फराबाद का ब्लाक अध्यक्ष नामित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर, पूर्व एमएलसी उमर अली खान, वरिष्ठ नेता सरफराज खान, जसबीर बाल्मीकि,परविन्दर प्रमुख, हसीन कुरैशी, महजबी खान, सोनू चौधरी वेदपाल पटनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed