फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Said pandit, priest and qazi, everyone should agree to get vaccinated

बोले पंडित, पादरी और काजी, टीका लगवाने को सब हों राजी

Sat, 30 Apr 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Said pandit, priest and qazi, everyone should agree to get vaccinated
सीनएआई चर्च के पादरी नथानियल दास - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोविड वैक्सीन के टीकाकरण की सफलता में बड़ा योगदान धर्म गुरुओं का भी रहा है। जिन्होंने ना केवल खुद आगे आकर टीका लगवाया, बल्कि समाज को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया है। यही वजह है कि 45 से 59 आयु वर्ग वालों में लक्ष्य से ज्यादा 109.9 फीसदी लोग पहली और 99.6 फीसदी लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। 18 से 44 आयु वर्ग वालों में 98.9 फीसदी लोग पहली और 82.3 फीसदी लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। 15 से 17 आयु वर्ग में 83.5 फीसदी किशोर पहली और 53 फीसदी किशोर दोनों खुराक ले चुके हैं। 12 से 14 आयु वर्ग वालों की टीका फिलहाल प्रगति पर है, जिनमें से अभी तक 52 फीसदी किशोरों ने पहली खुराक ले ली है। अब सरकार छह से 11 वर्ष वालों को टीका लगाने की तैयारी में है, जिसके लिए धर्म गुरुओं ने अभिभावकों से अपील की है।
विज्ञापन

बच्चों को टीका जरूर लगवाएं
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के प्रमुख कालेंद्रानंद महाराज का कहना है कि कोविड वैक्सीन आने के बाद कोरोना वह नुकसान नहीं कर सका है, जो उसने दूसरी लहर में किया था। सभी को यह बात समझनी चाहिए। बड़े और किशोर टीका लगवा चुके हैं और लगवा रहे हैं। इसी तरह हमें बच्चों को टीका लगवाने में भी कोई लापरवाही नहीं बरतनी है। बच्चों की सुरक्षा के लिए टीका जरूर लगवाना है।
विज्ञापन

जीवन रक्षक है कोविड टीका
शहर काजी मौलवी फरीद का कहना है कि कोरोना से जंग में वह हर कदम पर सरकार और प्रशासन के साथ रहे हैं। कोविड टीकाकरण जिंदगी बचाने के लिए है। हम सभी को सरकार की इस मुहिम का फायदा उठाते हुए अपने साथ ही अपनों की जिंदगियों को भी सुरक्षित करना है। जब भी बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू हो तो बिना कुछ सोचे नजदीकी केंद्रों पर जाकर टीका लगवाना है, क्योंकि यह जीवन रक्षक टीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्च के शत प्रतिशत लोगों ने लगवाया टीका
सीएनआई चर्च के पादरी नथानियल दास ने बताया कि वह टीकाकरण की शुरुआत से ही लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते आए हैं। चर्च का प्रत्येक सदस्य दोनों खुराक ले चुका है। कई लोग बूस्टर डोज भी लगवा चुके हैं। सरकार बड़ों और किशोरों के बाद बच्चों के लिए टीके की तैयारी कर रही है यह अच्छी बात है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं।
कोविड टीकाकरण की प्रगति में चिकित्सा विभाग के साथ ही समाज के हर वर्ग का योगदान रहा है, जिनमें से धर्म गुरु महत्वपूर्ण कड़ी रहे हैं। धर्म गुरुओं ने ना केवल खुद टीका लगवाया है, बल्कि अपने अपने धर्म के लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया है।

डॉ. सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।

जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद

जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद- फोटो : SAHARANPUR

स्वामी कालेंद्रानंद महाराज

स्वामी कालेंद्रानंद महाराज- फोटो : SAHARANPUR

शहर काजी नदीम अख्तर

शहर काजी नदीम अख्तर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed