फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sai sedan showered flowers on

साईं पालकी पर पुष्पवर्षा

Fri, 29 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 29 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sai sedan showered flowers on
सहारनपुर में साईं भक्ति परिवार की ओर से भव्य साईं पालकी निकाली गई। पालकी यात्रा का स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पालकी यात्रा से पूर्व पंडित अतुल गोस्वामी और पंडित आशु कपिल के सानिध्य में पंडित कमल शर्मा द्वारा विधिवत पूजन कराया गया। तत्पश्चात बैंडबाजों की धुन पर भव्य पालकी निकाली गई। मनमोहक झांकियों सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। पालकी यात्रा लेबर कालोनी, शुगर मिल होते हुए शारदा नगर, खलासी लाइन होते हुए विभिन्न स्थानों से होते हुए निकली।

स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेश पाल कश्यप, सतीश नागर, मनीष शर्मा, रमेश वोहरा, विक्की गुलाटी, राजीव तोमर, दीपक जैन, अशोक श्रीवास्तव, संजय चड्ढ़ा, राघव, मदन, संजीव, कमल, रमाशंकर, सेवाराम, राजकुमार, ज्ञानचंद्र, जगदीश, रवि बख्शी, रमेशचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलश यात्रा में बही भक्ति की धारा 

बगलामुखी मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू
सहारनपुर। सिद्धपीठ बगलामुखी मंदिर का वार्षिकोत्सव विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू हो गया। इस अवसर पर शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 

बृहस्पतिवार को निकली शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वज धारण करके युवक चल रहे थे। उनके पीछे गणेश की सवारी चल रही थी। यजमान श्रीमद्भागवत पुराण को अपने शीश पर रखकर चल रहे थे। मंगलमय भजनों से वातावरण भक्तिमय बनाया था। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर पुन: मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीमद् भागवत पुराण का रसपान करते हुए कथा व्यास भागवतभूषण रोहित वशिष्ठ ने कहा कि समस्त पापों से मुक्त कराकर भगवान की भक्ति से ओतप्रोत कर देने वाली कथा का नाम भागवत है। जीव की मुक्ति का एकमात्र साधन भागवत है। अपने भक्तों को आनंद देने के लिए भगवान नारायण ने स्वयं अपने सुख से यह कथा सूर्य नारायण को सुनाई थी।


कथा श्रवण करने वालों में अरुण शर्मा, सुभाष शर्मा, जसवंत सिंह, निखिल त्यागी, राधा कश्यप, प्रवीण तायल, रमेश चंद्र, पंकज गुप्ता, इंदिरा शर्मा, प्रवीण कश्यप, राजकुमार सैनी, मुकेश कपिल, रजनीकांत अग्रवाल, राजवीर सिंह, सुमन रहेला, सविता शर्मा आदि मौजूद रहे। पूजन पंडित लोकेश दीक्षित ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed