Saharanpur: तमंचा लेकर बनाई रील, फैलाई दहशत, पुलिस ने तीन को भेजा जेल, एक फरार
रील बनाकर दहशत फैलाने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इस मामले में एक अभी फरार चल रहा है।
विस्तार
सहारनपुर जनपद में कार में तमंचा लहराकर रील बनाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक अभी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। युवकों की कार भी सीज की गई है।
चार युवकों ने गुरुवार को 30 सेकेंड की तमंचे की रील बनाकर इंस्टाग्राम के अलावा कई व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित की थी। गाने पर चारों युवकों ने डांस भी किया। वीडियो पुलिस तक पहुंची तो जनकपुरी थाना पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें: Exclusive: किसानों से ठगी, ट्रैक्टर के नाम पर बाइक का फर्जी रजिस्ट्रेशन, नए की जगह थमाए पुराने ट्रैक्टर
गुरुवार देर रात पुलिस ने चारों युवकों की पहचान कर ली थी, जिसमें शैंकी यादव पुत्र भीमसिंह, दीपक कश्यप पुत्र स्व. सोमपाल सिंह निवासीगण चकरेहटी और आदित्य पुत्र कंवरपाल निवासी शांतिनगर थाना जनकपुरी को गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी फरार चल रहा है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया है।