फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur will be the first malaria free district of the state

Saharanpur News: प्रदेश का पहला मलेरियामुक्त जनपद होगा सहारनपुर

Sun, 31 Aug 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur will be the first malaria free district of the state
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जनपद में वर्ष 2021 के बाद मलेरिया का कोई केस नहीं मिला है। ऐसे में जनपद को मलेरिया मुक्त जनपद घोषित किया जा सकता है, जो प्रदेश का पहला जनपद होगा।
सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जनपद में मलेरिया जांच आरडीटी और रक्त पटिट्का द्वारा नियमित रूप से की जा रही है। अप्रैल 2025 और जुलाई 2025 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मच्छर के पनपने और उनसे पैदा होने वाली बीमारियों की आशंका को खत्म कराया है। आईईसी और बीसीसी के माध्यम से सप्ताह में एक बार हर रविवार मच्छर पर वार के तहत एडीज मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म किया जा रहा है। बीते वर्षों में आए डेंगू के मामलों को देखते हुए जनपद में 128 हॉट स्पॉट स्थल चिह्नित किए गए हैं। दावा किया गया है कि कार्ययोजना बनाकर फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरआरटी टीमों द्वारा गांव धौराला, कपूरी, पिलखनी, बीदपुर, सरूरपुर गाडा, बाबरी, मोहल्ला कायस्थान, महानगर के शास्त्रीनगर, पंत विहार, हकीकत नगर, अमन विहार, शिव विहार, खाताखेडी, कमेला कॉलोनी आदि में भ्रमण कर सोर्स-रिडक्शन कार्रवाई कराई गई है। सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी के दौरान पूरे क्षेत्र में मच्छर जनक परिस्थितियों एवं लार्वल हैबिटेड को खत्म करते हुए लार्वल प्रजनन पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई की गई है। महानगर की कमेला कॉलोनी में लार्वा मिलने पर चार लोगों पर 100-100 रुपये का दंड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed