फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur will be lightened with 20 lakh lamps, special rituals will be performed to honor the life

सबके राम: 20 लाख दीपों से रोशन होगा सहारनपुर, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होंगे विशेष अनुष्ठान

Sun, 21 Jan 2024 10:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Jan 2024 10:02 PM IST
सार

 सहारनपुर जिले भर में कई संगठनों द्वारा विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे, जिनकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। इसके साथ ही 20 लाख दीपों से जनपद रोशन होगा।

विज्ञापन
Saharanpur will be lightened with 20 lakh lamps, special rituals will be performed to honor the life
saharanpur - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अयोध्या में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हिंदू समाज में खुशी की लहर है। सहारनपुर जिले भर में कई संगठनों द्वारा विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे, जिनकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। इसके साथ ही 20 लाख दीपों से जनपद रोशन होगा।

विज्ञापन


सोमवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आरएसएस, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच, लघु उद्योग भारती, व्यापारिक और सामाजिक संगठनाें सहित अनेक संगठनों द्वारा दिन भर विशेष अनुष्ठान और कार्यक्रमों की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन

Saharanpur will be lightened with 20 lakh lamps, special rituals will be performed to honor the life
saharanpur - फोटो : Amar Ujala

महानगर में हकीकतनगर, नुमाइश कैंप, सराफा बाजार, मोरगंज बाजार, देहरादून रोड, अंबाला रोड, सुभाषनगर, शारदानगर, पटेलनगर सहित अनेक इलाकों में हवन-पूजन के साथ ही भगवान श्रीराम की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही भंडारों का आयोजन होगा और प्रभु श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। सुबह छह बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी और जो देर रात तक चलेगी।

Saharanpur will be lightened with 20 lakh lamps, special rituals will be performed to honor the life
श्रीराम दरबार - फोटो : Amar Ujala

मनेगी दीपावली, चलाएंगे आतिशबाजी
जनपद में आज दीपावली मनाई जाएगी। इसके तहत 20 लाख से अधिक दीपों से घर-घर, गली-मोहल्ले, लोगों के घर और मुख्य बाजार जगमगा उठेंगे। इसके साथ कई संगठनों ने रात में आतिशबाजी भी चलाई जाएगी।

विज्ञापन

Saharanpur will be lightened with 20 lakh lamps, special rituals will be performed to honor the life
saharanpur - फोटो : Amar Ujala

एलईडी पर दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण
जिले के मुख्य बाजाराें व चौराहों पर एलईडी लगाई गई हैं, जहां पर लोग अयोध्या में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। कई जगहों पर लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed