फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: water level in the rivers increased again Due to rain, devotees stopped

Saharanpur: बारिश से नदियों में फिर बढ़ा जलस्तर, मां शाकंभरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को रोका

Fri, 04 Aug 2023 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Aug 2023 02:09 PM IST
सार

पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश होने से क्षेत्र की बरसाती नदियो में जलस्तर फिर से बढ़ गया है। शुक्रवार को शाकंभरी देवी खोल में बाढ़ आने के कारण दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को रास्ते में ही रोक लिया गया।

विज्ञापन
Saharanpur: water level in the rivers increased again Due to rain, devotees stopped
शाकंभरी देवी खोल में आई बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को रात भर से पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश होने से क्षेत्र की बरसाती नदियो में भारी बाढ़ आ गई। सिद्धपीठ शांकभरी देवी में सुबह 6 बजे खोल (नदी) में बाढ़ आ गई, जिसके चलते सभी श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक दिया गया। वहीं बादशाही बाग की नदी में भी पानी का तेज बहाव आ जाने से घंटों तक मार्ग अवरूद्ध रहा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे से सुबह दोपहर 12 बजे तक घाड़ क्षेत्र की सभी नदियां पूरे उफान पर रही। इससे क्षेत्र के 20 से अभी अधिक गांवों का बाहरी स्थानों से संपर्क कटा रहा। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में में भी पुलिस द्वारा सुबह से ही सभी श्रदालुओ को कई घंटे तक भूरादेव पर ही रोक रखा।

विज्ञापन

शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली सभी बरसाती नदियां सुबह से ही उफान पर थी। गांव नौगांवा ग्राम समूह, शाहपुर गाड़ा, बादशाही बाग, मगनपुरा,फैजाबाद,रहना आदि गावों का कई घंटे तक तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा रहा।

ग्रामीण कई घंटो तक नदी किनारे पानी के काम होने का इंतजार करते रहे पानी कम होने के बाद ही ग्रामीण अपने गंतव्य तक पहुंच पाए। दोपहर बाद 1 बजे के बाद ही नदियों का जलस्तर कम हुआ। इसके बाद ही हालात सामान्य होने शुरू हुए। 
 
हथिनी कुंड बैराज से यमुना में एक बजे 38980 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed