{"_id":"609eb48e8ebc3e4d1212ec81","slug":"saharanpur-was-shaken-by-the-horror-of-mukim-saharanpur-news-mrt5382371102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकीम काला गैंग और सहारनपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकीम काला गैंग और सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर। आतंक का पर्याय मुकीम काला गैंग ने सहारनपुर जिले में ताबड़तोड़ वारदात अंजाम देकर दहशत फैलाई थी। कभी डकैती तो कभी हत्या को अंजाम दिया। पुलिस वालों को भी नहीं बख्शा और उनके असलहा तक लूटे। तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में डकैती डालकर सनसनी फैला दी थी। सहारनपुर जिले को दहशत की आग में झुलसाने वाले गैंग लीडर मुकीम काला का चित्रकूट जेल में अंत हो गया।
दरअसल, मुकीम काला के आपराधिक रिकार्ड में 61 मुकदमे दर्ज हैं। खास बात यह है कि इनमें से 31 मुकदमे सहारनपुर जिले से संबंधित हैं। क्योंकि मुकीम काला गैंग ने जिले में वर्ष 2013 से 2015 तक अनेक वारदात अंजाम दीं। वर्ष 2013 में उसने सर्किट हाउस रोड पर सीओ उमेश यादव के गनर राहुल ढाका की गोली मारकर हत्या कर उसकी कारबाइन लूट ली थी। इस वारदात से मुकीम काला गैंग सुर्खियों में आया। इसके बाद ताबड़तोड़ कई वारदात अंजाम दीं। 2017 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ और भाजपा की सरकार बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया तो मुकीम काला गैंग के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चला।
पुलिस की वर्दी में डाली थी ज्वेलरी शोरूम में डकैती
शहर में कोर्ट रोड पर तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में 15 फरवरी 2015 की शाम करीब सवा सात बजे पुलिस की वर्दी में अत्याधुनिक हथियारों से लैस बदमाश घुसे थे, जबकि इनके कई साथी बाहर खड़े रहे थे। बदमाशों ने शोरूम संचालक को बंधक बनाया और गार्ड को आतंकित कर कोने में कर दिया। सभी काउंटरों के सोने, चांदी, डायमंड के जेवरात के बॉक्स उठाए बैग में भरकर बाहर कार में ले गए। बदमाश सीसीटीवी का सेटअप भी उखाड़कर अपने साथ ले गए थे। यह पूरी वारदात लगभग 15 मिनट में हुई थी।
विज्ञापन
रिश्तेदारों के यहां ठहरता था गैंग
मुकीम काला का शार्प शूटर साबिर जंधेडी और गैंग के सदस्य वारदात को अंजाम देने के बाद खेतों में एवं अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरते थे। गैंग ने दिल्ली के सीमापुरी में फ्लैट ले रखा था, देहरादून में किराए पर मकान ले रखा था, सहारनपुर के चिलकाना में भी रुकने का ठिकाना बनाया था। फतेहपुर और देवबंद में रिश्तेदार के यहां गैंग केे सदस्यों को रुकवाया जाता था।
सहारनपुर जिले में अंजाम की प्रमुख वारदात
- सर्किट हाउस रोड पर सीओ के गनर राहुल ढाका की हत्या कर कारबाइन लूटी।
- नानौली चेक पोस्ट पर सिपाही को गोली मारकर उसकी रायफल लूटी।
- देवबंद में डकैती डाली थी, बिहारीगढ़ के मोहंड चौकी के पास लूट की।
- गंगोह में डकैती, देवबंद के गुर्जरवाड़ा में डकैती, बेहट में लूट की।
- देवबंद में गोल्ड सप्लायर से करीब एक करोड़ रुपये का सोना लूटा।
- बेहट क्षेत्र में रायल्टी चेक पोस्ट पर कई बार लूटपाट मचाई।
- सहारनपुर शहर में कोर्ट रोड पर तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में डकैती डाली।