{"_id":"63748fbf89208902ff54f378","slug":"saharanpur-unknown-driver-collided-bike-rider-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर ही मौत
Wed, 16 Nov 2022 12:52 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 16 Nov 2022 12:52 PM IST
सार
सहारनपुर के तीतरों में एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक बाइकसवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीतरों गांव में एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार को सीधी टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटनास्थल पर पहंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दाखिल कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत
विज्ञापन
तीतरों के ग्राम रादौर में बुधवार की सुबह करीब 7 बजे अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक शोएब (28) पुत्र जिन्दा निवासी ग्राम छाबडी थाना सरसावा को सीधी टक्कर मार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर वाहन चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
जिसके बाद राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना तीतरों पुलिस को दी। मौके पर पहुंचल पुलिस ने घायल युवक को गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।