{"_id":"6724e19ae47208ca2806729d","slug":"saharanpur-uncle-s-cruelty-raped-his-niece-made-her-drink-acid-divorced-his-wife-2024-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: मौसा की हैवानियत... भांजी से दुष्कर्म, तेजाब पिलाया, पेट से बाहर आईं आतें, पत्नी को दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: मौसा की हैवानियत... भांजी से दुष्कर्म, तेजाब पिलाया, पेट से बाहर आईं आतें, पत्नी को दिया तलाक
Fri, 01 Nov 2024 07:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 01 Nov 2024 07:42 PM IST
सार
नाबालिग भांजी की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसा ने नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद तेजाब पिला दिया। पत्नी ने विरोध किया तो उसे तलाक दे दिया। मासूम भंजी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। गिरफ्तारी न होने पर आरोपी की पत्नी और पीड़ित परिवार की महिलाओं ने मीडिया के आगे अपना दर्द बयां किया।
विज्ञापन
घटना ढाई माह पूर्व देवबंद की भायला पुलिस चौकी क्षेत्र के तहत आने वाले एक मोहल्ले की है। जहां एक व्यक्ति ने रिश्तों को कलंकित करते हुए नौवीं कक्षा की 15 वर्षीय पत्नी की भांजी को बहाने से घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार की महिलाओं ने बताया कि नौ अगस्त को बच्ची को उसका मौसा पत्नी की तबीयत खराब होने की बात कहकर अपने घर ले गया था। वहां उसके साथ हैवानियत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसे तेजाब पिलाया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। लेकिन नाजुक हालत के चलते उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। मासूम जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। तेजाब पिलाए जाने के कारण पेट की आंतें भी बाहर को आ गई हैं। डॉक्टरों ने पेट के ऊपर प्लास्टिक की पन्नी जैसी कोई चीज लगाई हुई है और पेट व गले में नलियां डाली हुई हैं।
आरोपी की पत्नी ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसे तलाक दे दिया। पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली। लेकिन आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने सीएम से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।