फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Uncle dies in road accident, nephew injured, was going Nanauta from Shamli

Saharanpur: सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल, शामली से जा रहे थे नानौता

Sat, 28 Oct 2023 03:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Oct 2023 03:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक शामली जनपद के दखोड़ी जमालपुर गांव के रहने वाला था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया वहीं घायल को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Saharanpur: Uncle dies in road accident, nephew injured, was going Nanauta from Shamli
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नानौता  क्षेत्र के दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना में गंभीर रूप से घायल भतीजे को जिला अस्पताल रैफर किया गया। जहा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर किया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


शनिवार को जिला शामली के थाना थानाभवन क्षेत्र के गांव दखोड़ी जमालपुर निवासी आशीष राणा(28) पुत्र तेजपाल सिंह अपने भतीजे विनय राणा पुत्र सोनू राणा को बाइक पर लेकर नानौता में कम्प्यूटर कोचिंग के लिए लेकर आ रहा था।
विज्ञापन


बाइक सवार चाचा भतीजे जैसे ही दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर गांव चौरा के निकट पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी नानौता पर लाया गया, जहा चिकिसक ने आशीष राणा को मृत घोषित किया। सड़क दुर्घटना में चाचा की मौत व भतीजे के गंभीर घायल होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद थानाभवन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख शेरसिंह राणा व नानौता ब्लॉक प्रमुखपति ऋषिपाल राणा सहित परिजनों सीएचसी पर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विनय राणा को जिला अस्पताल रैफर किया गया, जहा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक आशीष राणा की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व हुई थी, मृतक अपने पीछे एक दुधमुंही बच्ची व पत्नी सहित परिजनों को रोताबिलखता छोड़ गया। 

वहीं इस सम्बंध में थाना प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई है, जबकि मृतक का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अभी इस सम्बंध में कोई तहरीर नही आयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed