फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two more platforms will be built at the railway station, proposal sent, it will cost so many crore

Saharanpur: रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो और प्लेटफार्म, प्रस्ताव भेजा, इतने करोड़ की आएगी लागत और ये होगा फायदा

Tue, 09 Sep 2025 07:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 09 Sep 2025 07:23 PM IST
सार

अंबाला मंडल के डीआरएम ने महाप्रबंधक रेलवे को प्रस्ताव भेजकर दो और प्लेटफार्म बनाने की बात रखी है। नए प्लेटफार्मों के निर्माण पर 49.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अभी छह प्लेटफार्म हैं, जो कि नाकाफी साबित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Saharanpur: Two more platforms will be built at the railway station, proposal sent, it will cost so many crore
सहारनपुर रेलवे स्टेशन।

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर दो और प्लेटफार्म बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए अंबाला मंडल के डीआरएम ने महाप्रबंधक रेलवे को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। निर्माण पर 49.65 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

 

दरअसल, सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर ने पिछले दिनों नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा था। उसमें बताया गया था कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन अंबाला मंडल का प्रमुख स्टेशन है। यहां से कई प्रदेशों के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है, लेकिन प्लेटफार्म की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। ट्रेनों के आवागमन के लिए तीन, चार, पांच और छह नंबर प्लेटफार्म है। रेलवे प्लेटफार्म की कमी के चलते ट्रेनें आउटर पर खड़ी रहती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों सहारनपुर डीआरएम अंबाला को भी नगर विधायक ने पत्र दिया था। अब अंबाला मंडल के डीआरएम ने नए दो प्लेटफार्म बनाने का प्रस्ताव बनाकर महाप्रबंधक रेलवे को भेज दिया है। दोनों के निर्माण पर 49.65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनके बनने से यात्री संख्या बढ़ेगी। प्लेटफार्म पर भीड़ कम होगी। साथ ही ट्रेनों को पकड़ने के लिए यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा 12 मीटर लंबे फुट ओवरब्रिज का निर्माण पर 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
 
विज्ञापन

आउटर पर खड़ी नहीं होगी ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। छह प्लेटफार्म हैं। इनमें चार प्लेटफार्म से ट्रेनों का आवागमन होता है, जबकि दो प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकने के बाद वापस होती हैं। प्लेटफार्मों की संख्या कम होने की वजह से ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ता है। दो नए प्लेटफार्म बनने के बाद आउटर पर ट्रेनें रोकने का झंझट खत्म हो जाएगा। इससे यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed