फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Three killed, many injured in two separate traumatic accidents

सहारनपुर: दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में तीन लोगों की मौत, कई घायल

Mon, 17 Jan 2022 05:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Jan 2022 05:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रामपुर मनिहारान में शिवदासपुर मार्ग पर गांव चकवाली के निकट फॉर्च्यूनर गाड़ी व आल्टो कार की भिड़ंत में ग्राम प्रधान सहित दो मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। वहीं गागलहेड़ी क्षेत्र में हाईवे पर कार और ट्रक की भिड़ंत में कार चालक की मौके पर मौत हुई है।
 

विज्ञापन
Saharanpur: Three killed, many injured in two separate traumatic accidents
ग्राम प्रधान रामाकांत त्यागी का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रामपुर मनिहारान  गांव शिवदासपुर मार्ग पर गांव चकवाली के निकट फॉर्च्यूनर गाड़ी व आल्टो कार की भिड़ंत में ग्राम प्रधान सहित दो मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


रामपुर ब्लाक के गांव गुड़ब के मौजूदा प्रधान रामाकांत त्यागी, गांव के लोकनाथ त्यागी, सारिका त्यागी, शैली त्यागी फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर सहारनपुर किसी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही वह थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चकवाली के पास पहुंचे, तो आल्टो कार से उनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


भिड़ंत के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी सड़क के एक ओर खेत मे जा पलटी। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर घायलो को चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रधान रामाकांत त्यागी(48) पुत्र आनन्द त्यागी, सारिका त्यागी(42) पुत्री सोमदत्त त्यागी को मृत घोषित कर दिया, जबकि शैली त्यागी,लोकनाथ त्यागी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार व अल्टो कार की टक्कर में दो की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गागलहेड़ी क्षेत्र में हाईवे पर कार और ट्रक की भिड़ंत में कार चालक की मौके पर मौत हुई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। ट्रक चालक मौके से फरार हुआ। देवेंद्र(35) पुत्र मेघराज, चरणजीत सिंह (17) पुत्र गुरमीत सिंह, मनप्रीत सिंह(30) निवासी मोहल्ला धर्मपुरा बग्गा की चक्की खन्ना, जिला लुधियाना तीनो हरिद्वार से शादी की फोटोग्राफ़ी करके अपनी कार से लौट रहे थे l

ये तीनो जैसे ही कार से देहरादून अम्बाला हाईवे से होते हुए थाना क्षेत्र के गांव  भाभरी के निकट पहुंचे तो यमुनानगर की ओर से ट्रक की आमने सामने की भिड़त हो गई, जिसमे कार के परखचे उड़ गए।

कार चला रहे देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चरणजीत ओर मनप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक भिड़त होते ही मौके से भागने मे सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed