सहारनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सहारनपुर मंड ने तीसरा स्थान हासिल किया है। लौटने पर टीम के सदस्यों का स्वागत किया गया।
मंडलीय बास्केटबॉल टीम के कोच अब्दुल रहमान ने बताया कि प्रतियोगिता एक से चार नवंबर तक मुरादाबाद के सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई, इसमें प्रदेश के सभी मंडलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। सहारनपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। पदक लेकर लौटी टीम के सदस्यों का सहारनपुर शहर में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, सुषमा बजाज, सौरभ बजाज, अनु बजाज, क्रिकेट कोच अब्दुल अहद, आशीष गौतम, लाल धर्मेंद्र प्रताप, एस आलम ने टीम के सदस्यों और कोच को बधाई दी।