फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Theft in businessman's house revealed, two arrested

Saharanpur: व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, जेवरात खरीदने वाले सराफ को भी पकड़ा

Wed, 23 Nov 2022 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Nov 2022 05:21 PM IST
सार

सहारनपुर के गंगोह में व्यापारी के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपियों के पास जेवरात और नौ हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने जेवरात खरीदने वाले मेरठ के सराफ को भी पकड़ लिया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Theft in businessman's house revealed, two arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गंगोह में व्यापारी के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक चोर और उससे चोरी के आभूषण खरीदने वाले मेरठ के सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास जेवरात और नौ हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन


एसपी देहात सूरज राय ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 16 नवंबर की रात गंगोह के मोहल्ला छत्ता निवासी व्यापारी संजय गोयल के घर के ताले तोड़कर चोरी कर ली गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। पुलिस ने आरोपी कादिर निवासी मोहल्ला कुरैशियान गंगोह को क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:BAGHPAT: स्कूल से अचानक लापता हुई कक्षा नौ की छात्रा, खेत में मिला बैग, तलाश में जुटी कई थानों की पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


कादिर ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने जेवरात मेरठ के मवाना निवासी सराफा कारोबारी पंकज कुमार को बेचे थे। इसके बाद पुलिस ने मवाना से पंकज को भी पकड़ लिया। वारदात का खुलासा करने वाले पुलिस टीम को एसएसपी ने दस हजार रुपये के ईनाम देने की घोषणा की।
 
यह हुई बरामदगी
आरोपियों के पास से पुलिस ने 24 चांदी के सिक्के, 13 जोड़ी बिछवे, दो अंगूठी, एक छल्ला, चांदी की बांसुरी, झुनझुना, 11 पायजेब, दो माला, तीन कटोरी, चांदी की भगवान श्री कृष्ण की छोटी चारपाई, एक प्लेट, एक दीपक, मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की मूर्ति और नौ हजार रुपये की नकदी बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed