फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: The father's neck was cut while he was sleeping

Saharanpur: खुलासा... सोते हुए पिता की काटी गर्दन, तड़पते रहे पिता और छुरी चलाता रहा शिवम

Sun, 22 Sep 2024 06:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 22 Sep 2024 06:47 PM IST
सार

पिता ने दिन-रात शराब पीनी शुरू कर दी। जमीन बेचकर सारा पैसा उड़ा दिया। गांव के लोगों से कर्जा भी ले लिया। खर्चे के लिए पैसे भी नहीं देते थे। परेशान होकर बेटे ने पिता की गर्दन काट दी।  

विज्ञापन
Saharanpur: The father's neck was cut while he was sleeping
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

थाना नागल क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में तीन महीने पहले हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बेटा ही पिता का कातिल निकाला। उसने ट्यूबवेल पर सोते समय अपने पिता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने बताया कि पिता खर्चे के लिए रुपये नहीं देते थे, जिससे घर में झगड़ा रहता था।
विज्ञापन

 

पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 24 जून को पहाड़पुर निवासी शिवम ने अपने पिता संजय सैनी उर्फ नीटू की हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में पता चला कि पिता-पुत्र में विवाद रहता था। रोजाना लड़ाई होती थी। पुलिस ने शिवम को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
शराब पीने 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी शिवम ने बताया कि पिता संजय सैनी उर्फ नीटू शराब पीने के आदी थे। वह उल्टे-सीधे कामों में रुपये खर्च करते थे। गलत संगत में पड़ गए थे। इस कारण घर के बराबर के घेर की चार बीघा जमीन भी बेच दी थी। रुपयों का पता नहीं चलने दिया। वह खर्चे के लिए रुपये मांगता था, तो देते नहीं थे। पिता ने गांव के कुछ लोगों से कर्ज भी ले रखा था। उसे लगा कि पिता सारी जमीन बेच देंगे, इसलिए मार डाला।
 
विज्ञापन

ऐसे दिया घटना को अंजाम
23 जून की रात को पिता खेत पर सोने के लिए गए। वह रात में करीब 12.30 बजे कमरे से उठा और रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर छत से कूदकर घर से निकला। चाकू लेकर ट्यूबवेल पर पहुंचा। जब पिता चारपाई पर सो गए, तभी चाकू से गर्दन काट दी और फिर वहां से भाग गया। चाकू को वहीं फेंक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed