{"_id":"638344a036cce949166f613e","slug":"saharanpur-teenager-ran-away-from-home-after-stealing-from-studies-got-from-the-farm-wave-of-joy-among-the-fa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पढ़ाई से जी चुरा कर घर से भागा किशोर, खेत से किया बरामद, परिजनों में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पढ़ाई से जी चुरा कर घर से भागा किशोर, खेत से किया बरामद, परिजनों में खुशी की लहर
Sun, 27 Nov 2022 04:36 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 27 Nov 2022 04:36 PM IST
सार
सहारनपुर के चिलकाना में पढ़ाई से जी चुराकर एक किशोर घर से भाग गया। मदरसे में पढ़ने गया किशोर घर वापस नहीं आया। रविवार की सुबह किशोर को गांव के पास एक खेत में घूमते समय बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
किशोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के चिलकाना में तीन दिन पहले घर से मदरसे में पढ़ने के लिए गए किशोर को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि गांव संगमौर निवासी हसीब13 पुत्र नदीम 25 नवंबर की सुबह अपनी बहन के साथ गांव में एक मदरसे में पढ़ने के लिए गया था। पढ़ने के बाद हसीब घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
परिजनों ने हसीब की तलाश करने के बाद 26 नवंबर को उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी दर्ज कर ग्रामीणों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी। रविवार की सुबह किशोर को गांव के पास एक खेत में घूमते समय बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दर्दनाक मौत: एक तरफ धधकती आग तो दूसरी तरफ थी 60 फीट गहराई, चीफ इंजीनियर ने खिड़की से लगा दी छलांग
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर पढ़ाई से जी चुरा कर घर से भागा था। वह गांव के समीप ही दिन में खेतों में रहा करता था, और रात में वहां बनी एक झोपड़ी में सो जाता था। किशोर की बरामदगी से परिजनों में हर्ष की लहर है।