{"_id":"6724cada619847079408c778","slug":"saharanpur-teenager-dies-after-consuming-poison-at-lover-s-house-2024-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: जहर खाकर प्रेमी के घर पहुंची किशोरी की मौत, सुसाइड नोट में लिखा, अमन ने मुझे छोड़ दिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: जहर खाकर प्रेमी के घर पहुंची किशोरी की मौत, सुसाइड नोट में लिखा, अमन ने मुझे छोड़ दिया...
Fri, 01 Nov 2024 06:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 01 Nov 2024 06:04 PM IST
सार
अमन ने मुझे छोड़ दिया, इसलिए मैं जा रही हूं। सुसाइड नोट में यह बात लिखकर नाबालिग प्रेमिका ने जहर खा लिया और प्रेमी की दहलीज पर जाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद प्रेमी के घर पहुंच गई। युवक के परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला छिपीयान की रहने वाली किशोरी का एक युवक से करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी ने बुधवार देर रात अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे पहले उसने प्रेमी को कई फोन किए। लेकिन जब फोन का कोई जवाब नहीं मिला तो वह सीधी उसके घर पहुंच गई। घर में प्रेमी को तलाशने लगी। प्रेमी को फोन किया, मगर वह टालता रहा। इसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जहर खाई हुई किशोरी नीचे गिर गई। यह देखकर युवक के परिजन घबरा गए और उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता लगते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जा रही हूं मैं, खुश रहना सब
किशोरी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि जा रही हूं मैं, खुश रहना सब। मुझे छोड़ दिया, यह सब अमन की वजह से हुआ है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी अमन पुत्र अब्दुल मलिक निवासी पुरानी चुंगी को गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि जा रही हूं मैं, खुश रहना सब। मुझे छोड़ दिया, यह सब अमन की वजह से हुआ है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी अमन पुत्र अब्दुल मलिक निवासी पुरानी चुंगी को गिरफ्तार कर लिया है।