फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Sub-inspector injured after being hit by goods train under suspicious circumstances

Saharanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में मालगाड़ी की चपेट में आने से उपनिरीक्षक घायल, आत्महत्या के प्रयास की चर्चा

Sat, 14 Oct 2023 09:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Oct 2023 09:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में  बुलंदशहर निवासी उपनिरीक्षक संदिग्ध परिस्थितियों में मालगाड़ी की चपेट में आ गए। घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उप निरीक्षक को मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Saharanpur: Sub-inspector injured after being hit by goods train under suspicious circumstances
संबंधित फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिला अस्पताल पुल के नीचे मालगाड़ी की चपेट में आने से कोतवाली सदर बाजार में तैनात उप निरीक्षक योगेंद्र शर्मा घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया। मालगाड़ी की चपेट में आने से उनके हाथ की हड्डी टूट गई। जिला अस्पताल से उप निरीक्षक को मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है।

विज्ञापन


जनपद बुलंदशहर के सैदपुर निवासी योगेश शर्मा (52) कोतवाली सदर बाजार में काफी समय से उप निरीक्षक पद पर तैनात हैं। वह यहां पर विश्वकर्मा चौक के निकट किराए के मकान में रहते हैं। 

विज्ञापन

शनिवार की सुबह योगेश शर्मा घर से निकले और जिला अस्पताल पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर चले गए। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हालांकि गनीमत रही कि मालगाड़ी का पहिया उनके ऊपर गुजरने से पहले ही थम गया। 

सूचना मिलने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक ने आत्महत्या का प्रयास किया है। हालांकि परिवार के लोगों का कहना है कि घर में सबकुछ ठीकठाक चल रहा है।

उधर, कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर रमेश चंद्र बताया कि उप निरीक्षक ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की है इस बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पा रहा है। सिर्फ इतना पता लगा है कि वह मानसिक तनाव से ग्रस्त हैं और उनका इलाज भी चल रहा है।
वर्जन

आत्महत्या का प्रयास किया है या फिर हादसा है इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल घायल उप निरीक्षक को मेडिकल लीव पर भेज दिया गया है। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed