{"_id":"66e306dd3c7ce0c5c502f26c","slug":"saharanpur-sitaram-yechury-had-a-special-fondness-for-saharanpur-had-come-here-only-last-year-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: सीताराम येचुरी को सहारनपुर से था खास लगाव, पिछले साल ही आए थे यहां, कार्यकर्ताओं की आंखें नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: सीताराम येचुरी को सहारनपुर से था खास लगाव, पिछले साल ही आए थे यहां, कार्यकर्ताओं की आंखें नम
Thu, 12 Sep 2024 08:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 12 Sep 2024 08:51 PM IST
सार
सीताराम येचुरी काे याद कर सहारनपुर के कार्यकर्ताओं का गला भर आया। उन्हें ऐसा लग रहा है, जैसे कल की ही बात हो, जब येचुरी जिले में आए थे।
विज्ञापन
सीताराम येचुरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव कॉमरेड सीताराम येचुरी नहीं रहे। जनपद से उन्हें खासा लगाव था। कई बार यहां आए थे। आखिरी बार उन्होंने कॉमरेड गुलाब सिंह की शोकसभा में शिरकत की थी।
विज्ञापन
सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन से जनपद के पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी आंखों के सामने कॉमरेड येचुरी के साथ बिताए पल आने लगे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव ने जनपद में हुए कई कार्यक्रमों में भागेदारी की। उन्होंने किसान सभा से लेकर पार्टी के अन्य जन संगठनों के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। उन्होंने सामाजिक संगठन विकल्प के घाड़ क्षेत्र में हुए एक कार्यक्रम में भी शिरकत की थी। एक बार वह देवबंद स्थित विश्वविख्यात दारुल उलूम में भी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी के दिग्गज नेता रहे कॉमरेड गुलाब सिंह के बेटे नवनीत सिंह ने बताया कि कॉमरेड येचुरी जनपद में कई बार आए। जनपद के सीपीएम कार्यकर्ताओं को भी उनसे खासा लगाव रहा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला इकाई के सचिव कॉमरेड राव दाउद खां ने बताया कि सीताराम येचुरी जनपद में अंतिम बार कॉमरेड गुलाब सिंह की 29 मई 2023 को हुई शोकसभा में आए थे। उनके निधन से देश की धर्मनिरपेक्ष और जनवादी राजनीति को गहरा धक्का लगा है।