{"_id":"6a31415f78da24a43e053152","slug":"saharanpur-shahzad-becomes-shankar-converts-along-with-wife-and-children-in-haridwar-villagers-welcome-them-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: शहजाद बना शंकर, पत्नी और बच्चों समेत हरिद्वार में बदला धर्म, गांववालों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: शहजाद बना शंकर, पत्नी और बच्चों समेत हरिद्वार में बदला धर्म, गांववालों ने किया स्वागत
Tue, 16 Jun 2026 05:58 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:58 PM IST
सार
सहारनपुर के बेहड़ी गुर्जर गांव निवासी शहजाद ने हरिद्वार जाकर परिवार समेत सनातन धर्म में वापस की। सिद्धपीठ पर ग्रामीणों ने गुरु पंजा साहिब का पवित्र जल पिलाकर परिवार का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
शहजाद ने बदला धर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गागलहेड़ी के बेहड़ी गुर्जर गांव निवासी शहजाद ने अपने परिवार सहित इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म में वापसी कर ली है। शहजाद अब शंकर बन गया है। मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ पवित्र गांव मिरगपुर पहुंचा और सिद्धपीठ श्री गुरु बाबा फकीरादास मंदिर में जाकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
मिरगपुर में समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में शंकर के परिवार द्वारा सनातन धर्म में लौटने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। सिद्धकुटी के महंत गुरु कालू दास, आजाद सिंह व मनोहर दास ने शंकर व उसके परिवार को गुरु पंजा साहिब का जल पिलाकर आशीर्वाद दिया, ताकि सनातन धर्म में उनकी मजबूती बनी रहे। वहीं, ग्रामीणों ने गुरु बाबा फकीरादास की मूर्ति भेंट कर व पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकर ने बताया कि पहले कभी उनके बुजुर्गों ने इस्लाम धर्म ग्रहण किया था, लेकिन उन्होंने 21 मई को हरिद्वार के ब्रह्मकुंड स्थित आर्य समाज मंदिर में धर्माचार्यों की उपस्थिति में पत्नी व बच्चों के साथ सनातन धर्म ग्रहण कर लिया था। सनातन धर्म में लौटकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। शंकर की पत्नी रजिया से सावित्री, बेटा रिहान से रूद्र, बेटी मुस्कान से रुक्मिणी और रोजी से दीक्षा कहलाएंगी। इस मौके पर राजपाल सिंह, विकास चौधरी, मामचंद प्रधान, कुणाल चौधरी, पिरथी पहलवान, डॉ. विकल, इल्मू त्यागी, रूद्र मिश्रा व अक्षय आदि मौजूद रहे।