फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur's son martyred due to firing from Pakistan

सहारनपुर: गमगीन माहौल में हुआ शहीद निशांत का अंतिम संस्कार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 25 Jan 2021 10:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur's son martyred due to firing from Pakistan
सहारनपुर पहुंचा निशांत का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ शहीद निशांत शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद निशांत शर्मा का पार्थिव शरीर रविवार देर रात सहारनपुर में न्यू शारदा नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचा था। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पर इकट्ठा हो गए। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने भी शहीद निशांत शर्मा के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं लोगों ने अंतिम यात्रा से पूर्व शहीद को पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस दौरान शहीद निशांत शर्मा के घर के बाहर बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा रहें और हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा सहित भाजपा नेताओं ने भी शहीद निशांत शर्मा के घर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने भाजपा नेताओं के साथ शहीद निशांत शर्मा के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में सीमा पार से की गई फायरिंग में सहारनपुर के सपूत नायक निशांत शर्मा शहीद हो गए। 18 जनवरी को निशांत शर्मा को ऊधमपुर स्थित कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह निशांत ने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन






शहर के मोहल्ला न्यू शारदानगर की गली नंबर 41 में रहने वाले 34 वर्षीय निशांत शर्मा 61 राष्ट्रीय रायफल जाट रेजिमेंट में तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती राजौरी सेक्टर में थी। निशांत के पिता जोगेंद्र शर्मा चीनी मिल से सेवानिवृत्त कर्मी हैं। वहीं छोटा भाई शुभम भी सैनिक है और मेरठ में तैनात है। शहीद के परिजनों ने बताया कि 18 जनवरी को पेट्रोलिंग के समय पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग और बमबारी में नायक निशांत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी मोहर सिंह ने रविवार को डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा को निशांत की शहादत के बारे में जानकारी दी। रात 10.35 बजे शहीद निशांत का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed