Saharanpur: पहाड़ों पर बारिश से सड़क धंसी, मार्ग अवरुद्ध होने से आवागमन ठप, लगीं वाहनों की लंबी कतारें
पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के कारण सहारनपुर में शुक्रवार को मोहंड के ऊपर सड़क धंसने से बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने बड़े वाहनों का आवागमन बंद करा दिया है।
विस्तार
इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई बड़े वाहनों को कलसिया मार्ग से होते हुए वाया हरबर्टपुर तथा बिहारीगढ़ से रोशनाबाद हरिद्वार को होते हुए वाहनों को देहरादून भिजवाया।
यह भी पढ़ें: खौफ का एक घंटा: चश्मदीद पोती ने बयां किया मंजर, दादा की हत्या कर दादी को गोली मारी, मुझे रस्सी से बांध दिया
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोहड से ऊपर जोरदार बारिश के चलते नदी मैं पानी आने के कारण पानी ने सड़क का एक हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया जिससे आधी सड़क धंस जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।
सूचना मिलते ही मोहंड पुलिस चेक पोस्ट से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा बड़े वाहनों का आना जाना प्रतिबंधित कर दिया पुलिस ने कुछ वाहनों को बिहारीगढ़ से बाया रोशनाबाद हरिद्वार से देहरादून तथा कुछ वाहनों को कलसिया मार्ग से बाया हरबर्टपुर को देहरादून भिजवाया।
थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया की देर रात से शिवालिक के पहाड़ों में जोरदार बारिश हो रही थी सुबह 6:00 बजे सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिस पर बड़े वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया है। छोटे वाहन निकल रहे हैं। एनएच कंपनी के कर्मचारी आरबीएम व मिट्टी डालकर शीघ्र ही सभी वाहनों का आवागमन सुचारू करा दिया जाएगा।