{"_id":"68fc92bd14f8bdaa6e0c382c","slug":"saharanpur-rakesh-tikait-said-mayawati-has-become-old-why-is-she-in-the-trouble-of-elections-2025-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: राकेश टिकैत बोले- मायावती की उम्र हो गई, क्यों चुनाव के झंझट में पड़ी हैं, इकरा हसन पर ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: राकेश टिकैत बोले- मायावती की उम्र हो गई, क्यों चुनाव के झंझट में पड़ी हैं, इकरा हसन पर ये कहा
Sat, 25 Oct 2025 02:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:35 PM IST
सार
Rakesh Tikait in Saharanpur: भाकियू प्रवक्ता सरसवा में एक मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इकरा हसन पर टिप्पणी करने की भी निंदा की और कहा कि सबके घर में बहन-बेटी हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर में राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती की उम्र काफी हो गई है, अब उन्हें आराम करना चाहिए। चुनाव के झंझट में क्यों पड़ रही हैं। राकेश टिकैत सरसावा में मृतक अमित के आवास पर उसके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया।
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने सांसद इकरा हसन पर हुई अभद्र टिप्पणी को लेकर भी आपत्ति जताई। कहा कि किसी भी लड़की पर गलत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने वालों को सोचना चाहिए कि हमारे घर में भी बहन-बेटी है, कोई उनके बारे में ऐसी बात करे तो हमें कैसा लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो को लेकर कहा कि उनकी उम्र हो गई है। वह आराम से पार्टी चलाएं, चुनाव के झंझट में क्यों पड़ रहीं हैं। गन्ने के दाम को लेकर भी उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि हरियाणा में गन्ने के रेट बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन यूपी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। सरकार को रेट बढ़ाने चाहिए और जल्दी से जल्दी किसानों को पूरा भुगतान दिया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हलाल सर्टिफिकेट वाले बयान को लेकर कहा कि कोई लाल है तो कोई हरा। यानी वेज और नॉनवेज यह होना चाहिए। आर्गेनिक है तो उसे ग्रीन और नॉनवेज पर लाल निशान लगाओ। यहां तक होटलों को भी चिन्हित करना चाहिए। अपने दामाद के घर हुई चोरी पर कहा कि पुलिस पूछ रही है कि पांच लाख की रकम कहां से आई। आज के समय में इतने रुपये तो व्यक्ति अपने घर में रखता ही है।
ये भी देखें...
Meerut: चिन्मयानंद बापू ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- इतने ही प्रभावित हैं तो अपना लें मुस्लिधर्म
ये भी देखें...
Meerut: चिन्मयानंद बापू ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- इतने ही प्रभावित हैं तो अपना लें मुस्लिधर्म