फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur police have busted a illegal arms factory and accused arrested

सहारनपुर : अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश, असलहों के साथ एक शातिर आरोपी दबोचा

Fri, 13 May 2022 12:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 May 2022 12:45 PM IST
सार

सहारनपुर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को दबोचा है। आरोपी के पास से अवैध असलहा और वरना कार बरामद की गई है।

विज्ञापन
Saharanpur police have busted a illegal arms factory and accused arrested
सहारनपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में बड़गांव पुलिस एवं स्वाट टीम ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बड़गांव पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेहटा मोहन गांव में ईदगाह के पास स्थित बंद पड़े एक ईंट भट्टे पर छापा मारा। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ईंट भट्टे पर अवैध हथियारों को बनाया जा रहा था। मौके पर दो लोग मौजूद थे। इन लोगों ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की पहचान मुस्तकीम पुत्र शौकत निवासी सापला बक्काल थाना देवबंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: अब थाने में छलका ढाई फीट के अजीम का दर्द, साहब! अब्बू-अम्मी से कर दो शादी की सिफारिश, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा अहसान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से आठ तमंचे 315 बोर, पांच मस्कट (पोनिया) 12 बोर व तीन नाल 12 बोर मसकट (पोनिया) दो तमंचे 12 बोर, 11 अधबने तमंचे और उपकरण के साथ एक वरना कार बरामद की है। 

यह भी पढ़ें: बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां

देवबंद सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। जो पिछले कई महीनों से इस फैक्टरी को चला रहे थे। पकड़े गए आरोपी के अन्य साथियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed