{"_id":"6728acf5ea24aae74c0acfb8","slug":"saharanpur-police-caught-a-fake-inspector-he-used-to-intimidate-people-by-fake-uniform-2024-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पुलिस ने फर्जी दरोगा पकड़ा, वर्दी पहनकर लोगों पर जमाता था रौब, चंदे के नाम पर ऐंठता था रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पुलिस ने फर्जी दरोगा पकड़ा, वर्दी पहनकर लोगों पर जमाता था रौब, चंदे के नाम पर ऐंठता था रुपये
Mon, 04 Nov 2024 04:47 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:47 PM IST
सार
सहारनपुर में पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। यह युवक दरोगा की वर्दी पहनकर लोगों पर राैब जमाता था और रील बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करता था। यही नहीं चंदे के नाम पर लोगों से रुपये भी ऐंठ रहा था।
विज्ञापन
फर्जी दरोगा पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में थाना मंडी पुलिस ने चंदे के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठने वाले फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब जमाता था। फिलहाल पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है।
पकड़ा गया आरोपी फर्जी दरोगा मोहम्मद शादाब उर्फ अमन पुत्र शौकत अली निवासी राजन लाइन मोहल्ला ढोलीखाल का रहने वाला है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गालिब करता था और लोगों से चंदे के नाम रुपये मांगता था।

चेकिंग के दाैरान हुई गिरफ्तारी
सोमवार को पुलिस ने मंडी समिति रोड पर चेकिंग के दौरान वर्दी पहने फर्जी दरोगा को पकड़ लिया। पहले तो पुलिस भी समझ नहीं पाई। जब एक रेहड़ी पर हाथों में रुपये लेकर वीडियो बनाता नजर आया तो पुलिस का शक गहरा गया। इसके बाद युवक के पास पुलिस पहुंची और पकड़कर थाने ले आई।
पूछताछ के दौरान आरोपी फर्जी दरोगा मोहम्मद शादाब ने बताया कि वर्दी पहनकर लोगों को डरा-धमकाकर रुपये ऐंठता था। वर्दी पहनकर रखने से किसी को शक भी नहीं होता था। इसी के बहाने वीडियो बना लेता हूं।
यू-ट्यूबर भी है मोहम्मद शादाब
पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया फर्जी दरोगा मोहम्मद शादाब यू-ट्यूबर भी है। पुलिस की वर्दी में पहली बार वीडियो बना रहा था, ताकि लोगों में रौब जमा रहे। इसके अलावा अन्य कई वीडियो बनाकर यू-ट्यूबर पर डालता रहा है। इसके पास से पुलिस वर्दी, पुलिस वर्दी मोनोग्राम व शोल्डर बैज स्टार, पी-कैप का ताज बरामद हुआ है।