फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur players dominate in Jaunpur and Prayagraj

जौनपुर और प्रयागराज में सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

Thu, 10 Oct 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur players dominate in Jaunpur and Prayagraj
सहारनपुर। जौनपुर, प्रयागराज और सैफई में आयोजित हुई उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। चार खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के सह सचिव लाल धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छह और सात अक्तूबर को उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर, प्रयागराज एवं सैफई में किया गया। इसमें सहारनपुर के खिलाड़ी अंकुर पुंडीर ने चक्का फेंक में स्वर्ण, आधार सिंह ने लंबी कूद में रजत, अनिकेत पंवार ने 400 मीटर दौड़ में रजत, कुमारी काजल ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। संघ सचिव डाक्टर अशोक कुमार ने बताया कि अंकुश, आकाश और अनिकेत के उत्तर प्रदेश की एथलेटिक्स टीम में चयन होने की पूर्ण संभावना है। इन चारों खिलाड़ियों की उपलब्धि से प्रशिक्षकों और खेल प्रशंसकों में खुशी की लहर है। इन खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और नगर विधायक संजय गर्ग, सुषमा बजाज, प्रेम कुमार, यशपाल सिंह पुंडीर, ईश्वरपाल सिंह, डाक्टर संदीप गुप्ता, काशी नरेश यादव, संदीप पुंडीर, अविनाश कुमार, राम सरन, मुस्तकीम अंसारी, जूली पुंडीर, रूबिका नेगी, पोपिन कुमार, प्रवेश सैनी, सरिता प्रजापति, निशू राणा, राकेश कुमार ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed