फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur overall champion in state weightlifting competition

Saharanpur News: प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सहारनपुर ओवरऑल चैंपियन

Sat, 10 Dec 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur overall champion in state weightlifting competition
एसडी इंटर में आयोजित भारोत्तलन प्रतियोगिता विजेता खिलाड़ी मेडल के साथ - फोटो : SAHARANPUR
प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सहारनपुर ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन

सहारनपुर। चकराता रोड स्थित एसडी इंटर कॉलेज में आयोजित 66 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय बालक एवं बालिका भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सहारनपुर ओवरऑल चैंपियन बना है। प्रतियोगिता के समापन पर अतिथियों के द्वारा विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्डी हंसा शर्मा रही, जबकि कैराना सांसद प्रदीप चौधरी और संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिव प्रवीण चौधरी ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया। इसके बाद मेहमानों द्वारा विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उप शिक्षा निदेशक उम्मेद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विनोद कुमार, हर्षदेव स्वामी, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, सुशील पुंडीर, शोभा चौधरी, संजय जैन, डॉ. कुदशिया अंजुम, श्याम सिंह, राजीव रंजन, अनूप सिंह, अरविंद शर्मा, संतोष आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का परिणाम
वर्ग पहला दूसरा
सीनियर बालक सहारनपुर मुरादाबाद
जूनियर बालक सहारनपुर आगरा
सीनियर बालिका सहारनपुर वाराणसी
जूनियर बालिका सहारनपुर बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed