फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Nine year old boy dancing on DJ got electrocuted, open wire took his life, mother in distress

Saharanpur: डीजे पर डांस कर रहे नौ साल के बालक को लगा करंट, अर्थ के खुले तार ने ले ली जान, मां बेहाल

Thu, 02 Oct 2025 06:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 02 Oct 2025 06:27 PM IST
सार

गांव कांकरकुई में नौ साल का सूर्या पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में डांस कर रहा था। तभी तार की चपेट में आ गया। निजी अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। उसकी मां और पिता का रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
Saharanpur: Nine year old boy dancing on DJ got electrocuted, open wire took his life, mother in distress
सूर्या की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर मनिहारान के गांव कांकरकुई में पड़ोस के शादी समारोह में करंट लगने पर सूर्या (9) पुत्र बिंदर की मौत हो गई। हादसे के बाद शादी समारोह की खुशियां भी शोक में बदल गईं। पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

 

बुधवार देर शाम गांव कांकरकुई में बिंदर के पड़ोस में शादी समारोह था। इसमें बज रहे डीजे पर उसका बेटा सूर्या भी नाच रहा था। इसी दौरान उसने पास के खंभे से लटके अर्थ के तार को पकड़ लिया। इससे सूर्या को करंट लग गया। परिजन बच्चे को निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर चौकी चुनहेटी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान चौधरी राजकुमार ने बताया कि गांव में विद्युत निगम ने खंभों के साथ अर्थ के तार छोड़ रखे हैं। यही हादसे की वजह बना है। इस बारे में विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। सूर्या तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मजदूरी का कार्य करते हैं।
 
विज्ञापन

हादसे के बाद विधायक देवेंद्र निम पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को फोन पर गांव में खंभों के पास छोड़े गए अर्थ के तारों की व्यवस्था को ठीक कराने के लिए कहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed