फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Two friends drowned in Eastern Yamuna canal

Saharanpur News: पूर्वी यमुना नहर में नहा रहे दो दोस्त डूबे, गोताखोरों ने दोनों के निकाले शव, परिवारों में मचा कोहराम

Mon, 16 May 2022 11:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 May 2022 11:10 PM IST
सार

पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Two friends drowned in Eastern Yamuna canal
गंगा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान के गांव नैनखेड़ा निवासी दो युवकों की रेडी मिलकपुर से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। उनके साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने डूब रहे युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में दोनों युवकों के शव नहर से बरामद हो गए। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


गांव नैनखेड़ा निवासी चीकू उर्फ युवराज (20) पुत्र रविंद्र, रेन्चो उर्फ देवेश (19) पुत्र रविंद्र और अभिषेक (20) पुत्र गोकल गांव रेडी मिलकपुर के पास से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे। नहाते वक्त अचानक युवराज और देवेश पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख उनके साथी अभिषेक ने शोर मचाया। इस पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक वह युवकों को बचाने का प्रयास करते दोनों पानी के बहाव में गुम हो गए। इस पर कुछ ग्रामीणों ने नहर में कूद कर युवराज को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। देवेश का ग्रामीण पता नहीं लगा सके। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चुनहेटी चौकी इंचार्ज ब्रजपाल यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर तलाशी अभियान शुरू कराया तो देवेश का शव भी मिल गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: डूब गई चार जिंदगियां, रिश्तेदारी में घूमने आया था सिपाही, मौत ने मारा झपट्टा, गहरे पानी में समाए तीन और युवक
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव नैनखेड़ा में पहुंची तो उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर बिना किसी कार्रवाई के उनके शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि नैनखेड़ा  गांव के तीन युवक पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे, जिनमें से दो की डूबने से मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed